Friday, 9 March 2012

मानव त्रासदी पर राजनीति अनुचित

होनहार कर्त्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का निधन दुखद   
न्यायिक जांच से दोषी को कड़ा दंड मिलेगा,    
मानव त्रासदी पर राजनीति अनुचित   
    - प्रभात झा   
   
   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने बामनोर(मुरैना) की त्रासद घटना मे  भारतीय पुलिस सेवा के होनहार नवजवान,  कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंतदुखद मर्म स्पर्षी बताया है । उन्हों ने कहा कि राज्य सरकार ने दुखद घटना के पश्चात तत्परता से न्यायिक जांच के आदेश  देकर सामयिक निर्णय लिया है इससेइस त्रासदी के सभी पहलुओ  पर गहन जांच होगी और किसी को बख्शा नहींजायेगा।
   प्रभात झा ने कहा कि इस तरह की मानव त्रासदी के मौके पर कांग्रेस को भी लाशों पर राजनीति करने के कुत्सित प्रयास से बचना चाहिए। न्यायिक जांच के साथ यह बात तय है कि इस दुखद घटना मे जो भी दोषी होगा उसे कानून के तहत कड़े से कड़ा दंड भुगतना पडेगा। वह चाहे जिस विचारधारा अथवा दल से संबंद्ध हो उसे अपनी करनी का फल तो भोगना ही पड़ेगा। आरोप प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं है। ऐसा करने से जांच पर ही असर पड़ता है।
   प्रभात झा ने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा के पश्चात ऐसे दुखद प्रसंगमें  कांग्रेस  को राजनीति करना उचित नहीं होगा।

¼सत्येन्द्र जैन ½
प्रदेश सह संयोजक 

Sunday, 4 March 2012

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का जन्मदिन



मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के जन्मदिन पर    
सुन्दरकाण्ड और दीपों की रोनी की जायेगी   
- प्रभात झा   
  
           भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कार्यकर्ताओसे कहा कि 5 मार्च को यषस्वी मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह  चैहान का जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेष भर में सुन्दरकांड का पाठ एवं उनके दीर्घायु के लिए दीपक प्रज्जवलित करे।
      प्रभात झा ने मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चैहान के आग्रह पर प्रदेष के कार्यकर्ताओं से यह भी अनुरोध किया है कि प्रदेष में बिजली की खपत को देखते हुए जन्मदिवस के अवसर पर बिजली द्वारा की जाने वाली रोशनी के बजाय सादगी से दीप प्रज्जवलन कर उनका जन्मदिन मनाये । 


¼सत्येन्द्र जैन ½
प्रदेश सह संयोजक 

Wednesday, 8 February 2012

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष को पत्र



प्रति,
माननीय श्री अजय सिंह जी ‘‘राहुल‘‘
नेता प्रतिपक्ष
मध्यप्रदेष विधानसभा, भोपाल


लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादा को खंडित करते हुए मानवीय विधायक सुश्री कल्पना परूलेकर द्वारा माननीय लोकायुक्त के फोटो से छेडछाड के अपराधिक कृत्य पर दल के नेता के रूप में आपके द्वारा कार्यवाही करने के लिए यह पत्र लिख रहा हंू।
आप स्वयं सोचिए कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का कोई विधायक राजनैतिक मुद्दा बनाने के लिए षडयंत्रपूर्वक किसी न्यायिक संस्था के विरूद्ध इस तरह का षडयंत्र रचे, क्या वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है ? ऐसे कृत्य की निंदा करने की बजाय आपका दल ऐसे विधायक को संरक्षण देने का काम कर रहा है। राजनीति और राजनेताओं के प्रति आम जनता में विष्वास के संकट के लिए ऐसे आचरण को क्या आप जिम्मेदार नहीं मानते ? जो पार्टी मीडिया में छपने के लिए इस तरह का षडयंत्र रच सकती है, उसके द्वारा उठाये जा रहे किसी भी विषय पर क्या विष्वास किया जा सकता है ?
विधायक दल के नेता के रूप में विधायक के ऐसे अपराधिक कृत्य के लिये आपने कभी तक कोई कार्यवाही नहीं करके यही सिद्ध किया है कि इस कृत्य को आपका समर्थन है। हम विकास की राजनीति में भरोसा करते है। ऐसी नकारात्मक और षडयंत्रकारी राजनीति मध्यप्रदेष की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगी।
मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय विधायक के अपराधिक कृत्य के लिये कानूनी कार्यवाही में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं करें। साथ ही विधायक दल के अंतर्गत संबंधित माननीय विधायक के विरूद्ध निलंबन जैसी अनुषासनात्मक कार्यवाही करके लोकतंत्र के प्रति अनादर करने वाले को सबक सिखाये। मुझे विष्वास है कि आप सही परिप्रेक्ष्य में इस पत्र को लेंगे और समुचित कार्यवाही करेंगे।


    (प्रभात झा)
     अध्यक्ष

Wednesday, 25 January 2012

मतदाता दिवस

आज राष्ट्रिय मतदाता दिवस के अवसर पर चुनाव आयोग द्वारा वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने का अवसर दिया जा रहा है ,आप अपना नाम वोटरलिस्ट में शामिल करवाना चाहते हैं तो आप अपना पहचान पत्र,निवास का पत्र,फोटो इत्यादि आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने पास के बूथ केंद्र पर जाएँ ,वहां पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर आपके फॉर्म भरेंगे |जिसके उपरांत आपका नाम वोटरलिस्ट में इसी बर्ष जुड़ जाएगा |

  आप अपना नाम घर बेठे चुनाव आयोग की वेबसाइट के द्वारा वोटरलिस्ट में कभी भी शामिल करवा सकते हैं किन्तु आपका नाम इस वर्ष की वोटरलिस्ट में नहीं आवेगा|
भाजपा संवाद प्रकोष्ठ का घर बैठे मतदाता सूचि में नाम जोड़ने के लिए हेल्प लाइन अभियान:
संवाद प्रकोष्ठ घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मतदाता सूचि में नाम जोड़ने के लिए प्रदेश व्यापी हेल्प लाइन अभियान चला रहा है| जो नागरिक १५ नवम्बर तक आवेदन नहीं भर पाए हो वे अभी भी चुनाव आयोग की वेबपोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं लेकिन उनका नाम चुनाव आयोग की १ जनवरी २०१२ की सूचि में नहीं आवेगा बाद में शामिल किया जावेगा किन्तु वह आयोग के पोर्टल पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं,उनका आवेदन प्रक्रियाधिन हो जायेगा और बूथ लेवल ऑफिसर उनसे संपर्क करेंगे.हमारा हेल्प लाइन अभियान जारी है ,मतदाता सूचि में नाम जुडवाने,नाम सुधरवाने के लिए http://ceomadhyapradesh.nic.in/ पर जाएँ. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें सम्बंधित जिला एवं विधानसभा का चयन करें एवं अपनी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें आपको एक रिक्वेस्ट नंबर दिया जायेगा उसे सुरक्षित रखले, निर्वाचन अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और आवश्यक कार्यवाही करेंगे.उक्त प्रक्रिया में यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर या अधिक जानकरी या सहयोग के लिए आप सभी की सहायता के लिए श्री शैलेन्द्र ठाकुर सागर से 9009810700 , श्री सत्येद्र जैन भोपाल से 8602277734 ,जतिन जैन भोपाल 9039474147 , सतीश साहू( सिरोंज) विदिशा से 7415550772,श्री योगेन्द्र शुक्ल रीवा से 9425357731 , श्री अजय खेमरिया शिवपुरी से 9425429485 , श्री संजय नह्टकर जबलपुर से 9893149948 , श्री शक्ति सिंह उज्जैन से 9425091335 श्री संजीव नायक भिंड से 9926239678 , श्री मनीष शुक्ल छतरपुर से 9926299869 , श्री संजय त्रिपाठी उमरिया से 9893525130 , आकाश कोठारी रतलाम से9425103430 , हेमंत जैन कुच्छी से 9893965011एवं विवेक अग्निहोत्री मंडला से 9425821152 नम्बरों पर उपलब्ध रहेंगे|

¼सत्येन्द्र जैन ½
प्रदेश सह संयोजक

Tuesday, 24 January 2012

सुभाषचन्द्र जयंती


      ¼सत्येन्द्र जैन ½
       प्रदेश सह संयोजक

Monday, 16 January 2012

बलराम शिवराज सन्देश यात्रा


      ¼सत्येन्द्र जैन ½
       प्रदेश सह संयोजक