Wednesday, 8 February 2012

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष को पत्र



प्रति,
माननीय श्री अजय सिंह जी ‘‘राहुल‘‘
नेता प्रतिपक्ष
मध्यप्रदेष विधानसभा, भोपाल


लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादा को खंडित करते हुए मानवीय विधायक सुश्री कल्पना परूलेकर द्वारा माननीय लोकायुक्त के फोटो से छेडछाड के अपराधिक कृत्य पर दल के नेता के रूप में आपके द्वारा कार्यवाही करने के लिए यह पत्र लिख रहा हंू।
आप स्वयं सोचिए कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का कोई विधायक राजनैतिक मुद्दा बनाने के लिए षडयंत्रपूर्वक किसी न्यायिक संस्था के विरूद्ध इस तरह का षडयंत्र रचे, क्या वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है ? ऐसे कृत्य की निंदा करने की बजाय आपका दल ऐसे विधायक को संरक्षण देने का काम कर रहा है। राजनीति और राजनेताओं के प्रति आम जनता में विष्वास के संकट के लिए ऐसे आचरण को क्या आप जिम्मेदार नहीं मानते ? जो पार्टी मीडिया में छपने के लिए इस तरह का षडयंत्र रच सकती है, उसके द्वारा उठाये जा रहे किसी भी विषय पर क्या विष्वास किया जा सकता है ?
विधायक दल के नेता के रूप में विधायक के ऐसे अपराधिक कृत्य के लिये आपने कभी तक कोई कार्यवाही नहीं करके यही सिद्ध किया है कि इस कृत्य को आपका समर्थन है। हम विकास की राजनीति में भरोसा करते है। ऐसी नकारात्मक और षडयंत्रकारी राजनीति मध्यप्रदेष की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगी।
मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय विधायक के अपराधिक कृत्य के लिये कानूनी कार्यवाही में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं करें। साथ ही विधायक दल के अंतर्गत संबंधित माननीय विधायक के विरूद्ध निलंबन जैसी अनुषासनात्मक कार्यवाही करके लोकतंत्र के प्रति अनादर करने वाले को सबक सिखाये। मुझे विष्वास है कि आप सही परिप्रेक्ष्य में इस पत्र को लेंगे और समुचित कार्यवाही करेंगे।


    (प्रभात झा)
     अध्यक्ष