होनहार कर्त्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का निधन दुखद
न्यायिक जांच से दोषी को कड़ा दंड मिलेगा,
मानव त्रासदी पर राजनीति अनुचित
- प्रभात झा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने बामनोर(मुरैना) की त्रासद घटना मे भारतीय पुलिस सेवा के होनहार नवजवान,
कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंतदुखद मर्म स्पर्षी बताया है । उन्हों ने कहा कि राज्य सरकार ने दुखद घटना के पश्चात तत्परता से न्यायिक जांच के आदेश देकर सामयिक निर्णय लिया है इससेइस त्रासदी के सभी पहलुओ पर गहन जांच होगी और किसी को बख्शा नहींजायेगा।
प्रभात झा ने कहा कि इस तरह की मानव त्रासदी के मौके पर कांग्रेस को भी लाशों पर राजनीति करने के कुत्सित प्रयास से बचना चाहिए। न्यायिक जांच के साथ यह बात तय है कि इस दुखद घटना मे जो भी दोषी होगा उसे कानून के तहत कड़े से कड़ा दंड भुगतना पडेगा। वह चाहे जिस विचारधारा अथवा दल से संबंद्ध हो उसे अपनी करनी का फल तो भोगना ही पड़ेगा। आरोप प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं है। ऐसा करने से जांच पर ही असर पड़ता है।
प्रभात झा ने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा के पश्चात ऐसे दुखद प्रसंगमें
कांग्रेस को राजनीति करना उचित नहीं होगा।
¼सत्येन्द्र जैन ½
प्रदेश सह संयोजक
